LIVE UPDATE
BilaspurChhattisgarh

कोंदा ने इसलिए चचेरे भाई को मारा…हत्या के बाद टंगिया झाड़ी में छिपाया..प्लास्टिक और साड़ी में लपेट कर शव को जलाया

हत्या का आरोपी कोंदा ने बताया इसलिए चचेरे भाई को दिया मौत

बिलासपुर–रतनपुर पुलिस ने अज्ञात हत्या प्रकरण को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि जांच पड़ताल के दौरान हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने टंगिया से  प्रहार कर चचेरे भाई को मौत के घाट उतारा है। हत्या के बाद आरोपी चचेरे भाई ने साड़ी और प्लास्टिक से शव को जलाकर प्रमाण छिपाने का भी प्रयास किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम केन्दा निवासी  ओमप्रकाश ऊर्फ कोंदा खैरवार है। 
रतनपुर पुलिस के अनुसार 28 फरवरी 2025 को जानकारी मिली कि सॉधीपारा पहाड़ी के नीचे अज्ञात व्यक्ति शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने जांच पड़ताल अभियान शुरू कर दिया। इस दरान पुलिस ने अज्ञात शव के आस पास जली हुई साड़ी का टुकड़ा बरामद किया।
 मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान रजनेश सिंह तत्काल घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होने मृतक की पहचान कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय, एफएसएल, डॉग स्कॉट समेत थाना प्रभारी रतनपुर की टीम ने छानबीन अभियान शुरू किया छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि  मृतक के सिर पर प्राण घातक हमला किया गया। मौत के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने साड़ी से ढक कर शव को जलाया है।
संयुक्त टीम ने परिस्थिति जन्य साक्ष्य एकत्रित करने के बाद स्थानीय लोगों  से पूछताछ की कार्रवाई की। मृतक की पहचान सूरज खैरवार के रूप में किया गया। इसके बाद रतनपुर पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया। साथ ही घटनास्थल से जब्त सामग्री जब्त किया। अलग-अलग टीम बनाकर मृतक के परिवार और मृतक से जुड़े लोगों से पुछताछ और पतासाजी की गयी।
 इस दौरान जानकारी मिली की मृतकसूरज खैरवार को अंतिम बार गाँव के कोदा ऊर्फ ओमप्रकाश के साथ देखा गया। इस समय कोंदा गाँव से फरार है। पुलिस ने कोंदा की पतासाजी के लिए अलग-अलग पांच टीमें बनाकर परिवार के निवास स्थल ग्राम चुमकंवा, ग्राम निरतु थाना कोनी, ग्राम मझगंवा पाली, पम्प हाउस कोरबा समेत घर के आसपास क्षेत्र में दौड़ाया गया। इसके अलावा टीम को खैरखुंडी, मंझौलीपारा खॅुटाघाट, खैरवारपारा, सॉधीपारा, धनवारपारा के जंगल भी भेजा गया।
24 घंटे लगातार नजर रखने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर में धावा बोला।  सुबह-सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि सूरज की हत्या टंगली से किया है। आरोपी के निशानदेही पर टंगिया को पहाड़ी के नीचे झाड़ी से बरामद किया गया। जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 सम्पूर्ण कार्रवाई में रतनपुर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान,  कमलेश बंजारे,नरेश गर्ग, उदयभान सिंह, पवन सिंह, रमेश ओरके, सत्यप्रकाश यादव, महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, कीर्ति पैकरा, कृष्णा बिंझवार, शशीकांत तिवारी, पंचराम रजक, शशीकांत कौशिक, रामकुमार साहू, पवन ठाकुर, नंदकुमार यादव, महादेव कुजूर, अश्वनी पटेल, डॉग स्वॉांड आर. मनोज साहू, पुलिस डॉग विमला और सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button