LIVE UPDATE
Sports

kkr vs csk- डूबती KKR को सहारा देने लौटा 18 करोड़ का यॉर्कर किंग.. फिटनेस टेस्ट पास कर मैदान पर गदर मचाने को तैयार

आईपीएल 2026 में KKR का अब तक जीत का खाता नहीं खुला है. उनकी किस्मत खराब रही है और अब इसे पलटने के लिए उनके स्टार गेंदबाज की एंट्री होने वाली है. 18 करोड़ के इस खिलाड़ी को NOC मिल गई है और वो जल्द ही टीम से जुड़ेंगे

kkr vs csk-कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक के बेहद निराशाजनक सफर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस के बीच फिर से उम्मीद की लहर जगा दी है।

पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले यानी 10वें पायदान पर संघर्ष कर रही केकेआर की टीम को जिस ‘तुरुप के इक्के’ का इंतजार था, वह अब पूरी तरह फिट हो गया है। टीम के सबसे महंगे और घातक तेज गेंदबाज माथीशा पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से एनओसी (NOC) मिल गई है, जिसका मतलब है कि वे अब मैदान पर अपनी रफ्तार का कहर बरपाने के लिए तैयार हैं।

श्रीलंका के इस स्टार तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च कर अपने साथ जोड़ा था।

kkr vs csk/हालांकि, सीजन शुरू होने से ठीक पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पथिराना हैमस्ट्रिंग की चोट का शिकार हो गए थे। इसी चोट की वजह से वे टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर रहे और उनकी अनुपस्थिति में केकेआर की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आई। पिछले कुछ समय से श्रीलंका में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे पथिराना की रिपोर्ट अब सकारात्मक आई है और उन्होंने सभी जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं।

रेवस्पोर्ट्ज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पथिराना को उनके घरेलू बोर्ड से खेलने की अनुमति मिल गई है और वे बहुत जल्द कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड में शामिल होने के लिए भारत रवाना होंगे।

पथिराना का वापस आना केकेआर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि टीम अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से तीन में हार का सामना कर चुकी है, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। अपनी पहली जीत की तलाश में जुटी केकेआर के लिए डेथ ओवरों में रनों की गति पर अंकुश लगाना सबसे बड़ी चुनौती रही है, जिसे पथिराना अपनी सटीक यॉर्कर से हल कर सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला बड़ा मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होना है। पथिराना के आने की टाइमिंग टीम के लिए बेहद लकी साबित हो सकती है। अगर वे मैच से पहले टीम के साथ जुड़कर अभ्यास सत्र में हिस्सा लेते हैं, तो पूरी संभावना है कि वे सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएंगे।

Back to top button
close