LIVE UPDATE
Bilaspur

केशव शुक्ला की कृति “माँ अरपा” और “मुई मरजानी” सदाशिव राव तक पहुंची

बिलासपुर ।प्रसिद्ध दत्तात्रेय उपासक पं.अवधूत सदाशिव राव जोशी  (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष शिक्षित )से शिवमंगल शुक्ला (साहित्य सृजन समिति)युवामोर्चा के अध्यक्ष राष्ट्र सृजन अभियान नई दिल्ली ,मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ राज्य विश्व हिन्दी परिषद नई दिल्ली ने रायपुर में शिष्टाचार भेंट किया तथा साहित्य सृजन समिति,राष्ट्र सृजन अभियान एवं विश्व हिन्दी परिषद की ओर से राष्ट्रीय साहित्यकार एवं पत्रकार केशव शुक्ला  का उपन्यास ” मुई मरजानी “और काव्य संग्रह”मां अरपा ” भेंट की।

ज्ञात हो कि श्री शुक्ला का उपन्यास मुई मरजानी अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद बिलासपुर के विमर्श में शामिल राष्ट्रीय स्तर पर बहुत चर्चित है। श्री जोशी  ने दोनों पुस्तकों की प्रशंसा की तथा केशव शुक्ला के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।शिव मंगल शुक्ला के प्रयास की भी सराहना की। ज्ञात हो कि वे हिंदी भाषा,साहित्य,साहित्यकारों ,कलाकारों को प्रोत्साहित ,प्रचार प्रसार तथा डिजिटल मंच प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर  मणिचंद आप्टे तथा विदोष द्विवेदी  उपस्थित थे।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close