LIVE UPDATE
india

Jalgaon Murder-Suicide Case, इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, घर में घुसकर पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर प्रेमी ने खुद को भी उड़ाया

जलगांव में एक शख्स ने अपनी विवाहित प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jalgaon Murder-Suicide Case: महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के चोपड़ा तहसील के अक्कुलखेड़ा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने कथित तौर पर एक शादीशुदा महिला की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला और आरोपी युवक की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) के माध्यम से हुई थी, जो अंततः इस खूनी अंजाम तक पहुँची।

मासूम बेटी ने देखा खौफनाक मंजर

यह वारदात रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। गांव की रहने वाली 40 वर्षीय अनिता अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। घटना के वक्त अनिता घर में अकेली थी। जब उसकी बेटी स्कूल से वापस घर लौटी और दरवाजा खोला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर उसकी मां और एक अनजान युवक खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े थे।

सिर में मारी गोली, फिर खुद की कनपटी पर चलाया कट्टा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शिरपुर तहसील का रहने वाला भीमा उर्फ देवा धनगर नामक युवक अनिता के घर में जबरन घुसा। उसने अपने पास रखे देसी कट्टे से अनिता के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद, देवा ने उसी हथियार से अपनी कनपटी पर गोली चलाकर खुदकुशी कर ली।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अनिता और देवा की जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। यह पहचान धीरे-धीरे कथित प्रेम प्रसंग में बदल गई। हालांकि, दोनों के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ कि देवा ने इतना बड़ा कदम उठाया, इसकी जांच अभी जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या महिला ने संबंध खत्म करने की कोशिश की थी या मामला कुछ और था।

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सब-डिविजनल ऑफिसर अन्नासाहेब घोलप और पुलिस इंस्पेक्टर मधुकर साल्वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चोपड़ा के उप-जिला अस्पताल भेज दिया है।Jalgaon Murder-Suicide Case

Back to top button
close