IPS Transfer। राज्य शासन ने बीस से अधिक आईपीएस  अफसरों के तबादला करते हुए नई पदस्थापनाएं की हैं। गृह  विभाग द्वारा शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मिली जानकारी मुताबिक तबादलों में राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज बनाया गया है, जबकि बालाजी राव सोमवार और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
School Online Attendance- बिना इंटरनेट भी लगेगी हाजिरी, अटेंडेंस नहीं तो सैलेरी होगी ब्रेक
School Online Attendance- बिना इंटरनेट भी लगेगी हाजिरी, अटेंडेंस नहीं तो सैलेरी होगी ब्रेक
School Online Attendance/रायपुर/राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में उपस्थिति प्रणाली को और अधिक प्रभावी और सुगम बनाने के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा कई अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक तथा सहायक पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों में भी बदलाव किया है। आदेश के अनुसार चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम, चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा, अभिषेक प्रसाद गुप्ता को बीजापुर, मयंक गुर्जर को सुकमा, संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर तथा भावना पांडेय को धमतरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt Decision – लीव बैलेंस कम होने के आधार पर महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ से नहीं कर सकते वंचित
CG Highcourt Decision – लीव बैलेंस कम होने के आधार पर महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ से नहीं कर सकते वंचित
CG Highcourt Decision -बिलासपुर/छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अधिकारों (Maternity Rights) के संरक्षण की दिशा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

त्रिलोक बंसल को बेमेतरा, सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और हरीश राठौर को कोरिया जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के मुताबिक भावना गुप्ता को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रवि कुमार कुर्रे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय तथा संकेतसन गुड़िया को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), रायपुर नगर बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और बिहार निकलने की थी तैयारी; 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
शटर तोड़ा, जेवर समेटे और बिहार निकलने की थी तैयारी; 7 गिरफ्तार, 14 किलो चांदी और सोना बरामद
बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.