LIVE UPDATE
jobs

IPL 2026- सनराइजर्स हैदराबाद में रफ्तार के सौदागर की सरप्राइज एंट्री! लगातार तीसरे साल नई टीम से खेलेगा यह गेंदबाज

दिलचस्प बात यह है कि डेविड पेन खुद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर हैदराबाद की टीम से जुड़े थे। पेन ने इस सीजन में हैदराबाद के लिए सिर्फ दो मैच खेले और दो सफलताएं हासिल कीं, लेकिन अब किस्मत ने उन्हें भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

IPL 2026/इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांच के बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चोट की मार झेल रही हैदराबाद की टीम ने सीजन के बीच में अपनी गेंदबाजी को धार देने के लिए दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

कोएत्जी को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड पेन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह दी गई है। डेविड पेन टखने की गंभीर चोट के चलते इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा झटका लगा था।

IPL 2026/दिलचस्प बात यह है कि डेविड पेन खुद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर हैदराबाद की टीम से जुड़े थे। पेन ने इस सीजन में हैदराबाद के लिए सिर्फ दो मैच खेले और दो सफलताएं हासिल कीं, लेकिन अब किस्मत ने उन्हें भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

IPL 2026/अब उनकी जगह आए गेराल्ड कोएत्जी अपनी आग उगलती गेंदों से विरोधी बल्लेबाजों को डराने के लिए तैयार हैं। कोएत्जी अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी है।

IPL 2026/गेराल्ड कोएत्जी के आईपीएल करियर का एक बेहद अनोखा संयोग भी इस एंट्री के साथ जुड़ गया है। यह लगातार तीसरा साल है जब कोएत्जी आईपीएल में एक नई टीम की जर्सी में नजर आएंगे।

साल 2024 में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, वहीं 2025 में उन्हें गुजरात टाइटंस के लिए खेलते देखा गया था। अब 2026 में वह ‘ऑरेंज आर्मी’ यानी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैदान पर उतरेंगे। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोएत्जी का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था, लेकिन उस समय किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा नहीं जताया था। अब मजबूरी और जरूरत के चलते हैदराबाद ने उन्हें उनके बेस प्राइज यानी 2 करोड़ रुपये में ही अपनी टीम के साथ जोड़ा है।

कोएत्जी का अनुभव हैदराबाद के लिए काफी काम आने वाला है।

उन्होंने अब तक खेले 14 आईपीएल मैचों में 15 विकेट झटके हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मैचों में कुल 67 विकेट हासिल किए हैं।

Back to top button
close