Big news

IPL 2025- धोनी का बड़ा खुलासा.. IPL 2025 के बाद नहीं लेंगे रिटायरमेंट, अगले 10 महीने में करेंगे फैसला

IPL 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा बयान दिया है। धोनी ने अपने संन्यास को लेकर बड़ी बात कही है।

IPL 2025/चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए IPL 2025 के 17वें मुकाबले में भले ही धोनी की टीम को 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर दिखा दिया कि उम्र उनके जज़्बे पर हावी नहीं हो सकती।

IPL 2025/मैच के दौरान धोनी और विजय शंकर ने नाबाद रहते हुए 84 रनों की शानदार साझेदारी की, जिसने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

IPL 2025/यही नहीं, धोनी के माता-पिता भी इस मैच को देखने चेपॉक स्टेडियम पहुंचे थे, जिससे सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की अटकलें तेज़ हो गई थीं। लेकिन अब खुद धोनी ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान देकर उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

राज शमानी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए माही ने साफ कहा है कि IPL 2025 उनके करियर का आखिरी सीजन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह इस विषय पर कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं और सीजन खत्म होने के बाद अगले 10 महीनों तक इस पर सोचने का समय लेंगे।

धोनी ने कहा, “मैं अभी भी IPL खेल रहा हूं। मैं 43 साल का हूं और जुलाई में 44 का हो जाऊंगा। मेरे पास यह तय करने के लिए पर्याप्त वक्त है कि मैं एक और सीजन खेल सकता हूं या नहीं। यह निर्णय मैं नहीं लूंगा, मेरा शरीर तय करेगा।”

धोनी की इस टिप्पणी से उनके लाखों फैंस को बड़ी राहत मिली है, जो हर सीजन के बाद उनके संन्यास को लेकर चिंतित रहते हैं। धोनी ने यह भी संकेत दिया कि जब तक वह फिट हैं और खेल के प्रति जुनून बना हुआ है, तब तक मैदान पर उनकी मौजूदगी बनी रहेगी।

दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से धोनी के रिटायरमेंट पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने भी स्पष्ट रूप से कहा, “मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि वह अब भी एक मजबूत खिलाड़ी हैं और उनके साथ काम करना हमेशा खास अनुभव होता है। हम उनसे रिटायरमेंट के बारे में बात नहीं करते।”

Back to top button