IPL 2025, CSK:IPL 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका देने वाली खबरों के बीच अब एक राहत की खबर सामने आई है। टीम के चोटिल खिलाड़ियों के चलते लगातार कमजोर होती नजर आ रही बैटिंग लाइनअप को अब नई मजबूती मिलने जा रही है।

एमएस धोनी की कप्तानी वाली CSK ने साउथ अफ्रीका के युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल कर लिया है। ब्रेविस को तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लाया गया है, जो चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI: इंग्लैंड ने 27 रनों से जीता लॉर्ड्स वनडे, भारत ने 1-2 से गंवाई सीरीज
IND vs ENG, 3rd ODI.पहले टी20 सीरीज और अब वनडे सीरीज. इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीमभारतीय क्रिकेट टीम को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPL 2025, CSK:ब्रेविस की एंट्री ऐसे वक्त में हुई है जब चेन्नई की टीम रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के बाद CSK के टॉप ऑर्डर की कमजोरी खुलकर सामने आई है।

ऐसे में ब्रेविस का टीम में आना बल्लेबाजी क्रम को मजबूती देने वाला फैसला माना जा रहा है। खास बात यह है कि ब्रेविस को T20 फॉर्मेट में आक्रामक बैटिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने अब तक 81 टी20 मैचों में 123 छक्के जड़ चुके हैं और कुल 1787 रन बनाए हैं, वो भी 145 के स्ट्राइक रेट से।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना दिए
IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे मुकाबले में जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे, तो उनके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

IPL 2025, CSK: क्रिकेट साउथ अफ्रीका के डिविजन-1 टूर्नामेंट में ब्रेविस हाल ही में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए, जहां उन्होंने छह पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए।

IPL के अनुभव की बात करें तो ब्रेविस ने 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और पहले ही सीजन में उन्होंने 142 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। हालांकि 2023 और 2024 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और 2024 के बाद मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
21 वर्षीय जूनियर वर्ग में यश खुबचंदानी बने नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन
रायपुर। यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के युवा पावरलिफ्टर यश खुबचंदानी ने शानदार प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चेन्नई के इस फैसले से साफ है कि फ्रेंचाइजी इस सीजन में अपनी कमजोर बल्लेबाजी को लेकर गंभीर है.