LIVE UPDATE
Sports

IND vs WI Shimron Hetmyer: ईडन गार्डन्स में हेटमायर का ‘सिक्सर धमाका’: तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने एक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में कैरेबियाई पावर का ऐसा नजारा दिखा, जिसने क्रिकेट के पुराने पन्नों को पलट दिया है।

IND vs WI Shimron Hetmyer।कोलकाता: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने रविवार, 1 मार्च को भारत के खिलाफ खेलते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

IND vs WI Shimron Hetmyer।भले ही हेटमायर इस मैच में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन अपनी छोटी और आतिशी पारी के दौरान उन्होंने एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में हेटमायर ने मात्र 12 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। जैसे ही उन्होंने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर अपना दूसरा छक्का जड़ा, उनके इस वर्ल्ड कप में कुल 19 छक्के हो गए।

इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने महज एक दिन पहले ही 18 छक्कों के साथ यह कीर्तिमान बनाया था। बता दें कि इससे पहले 2024 के वर्ल्ड कप में निकोलस पूरन ने 17 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही। रॉस्टन चेज और कप्तान शे होप ने अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेला। इसके बाद क्रीज पर आए हेटमायर ने आते ही हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती पर हमला बोल दिया।

हालांकि, भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। बुमराह ने हेटमायर को आउट कर न केवल उनकी पारी का अंत किया, बल्कि उसी ओवर में तेजी से खेल रहे रॉस्टन चेज (40 रन) को भी पवेलियन की राह दिखाई।

बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल की 3 पारियों में दूसरी बार हेटमायर को अपना शिकार बनाया है।

Back to top button
close