बिलासपुर…जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक महज औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि जनप्रतिनिधियों ने जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज पर जवाबदेही तय करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रामीण सड़कों, कृषि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 16वें वित्त आयोग के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में सबसे अधिक जोर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर रहा। स्वास्थ्य विभाग को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मलेरिया नियंत्रण अभियान को और प्रभावी बनाने तथा ग्राम पंचायतों के निरीक्षण प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर भी चिंता जताई।

ये खबर भी पढ़ें…
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
एनीकट के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़; चार जुआरी धराए
बिलासपर... तखतपुर थाना क्षेत्र के नगोई एनीकट के पास जुए की महफिल पर पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृषि विभाग ने बैठक में जानकारी दी कि जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और किसान स्वयं उपस्थित होकर खाद प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र और अपात्र हितग्राहियों की जानकारी भी सदस्यों के समक्ष रखी गई। बैठक में युवाओं को कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़ने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में 16वें वित्त आयोग की गाइडलाइन की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। वहीं लोक निर्माण विभाग को भटगांव-बरतोरी मार्ग का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने तथा झाल-नगपुरा मार्ग का टेंडर जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत धूमा-नगचुवा मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने और बिटकुली-करवा सड़क के दोनों ओर सोल्डर निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए, ताकि बरसात के दौरान सड़कें सुरक्षित और टिकाऊ बनी रहें।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि “सामान्य सभा में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सभी सुझावों और निर्देशों का गंभीरता से पालन कराया जाएगा। प्रत्येक विभाग को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत का प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे और विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो।”

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि “जिला पंचायत की प्राथमिकता गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, गुणवत्तापूर्ण सड़कें, किसानों को समय पर सुविधाएं और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन है। जनता से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग जवाबदेही के साथ काम करें, यही बैठक का उद्देश्य है।”

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप, विभिन्न सभापति, जिला पंचायत सदस्य तथा सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।