बिलासपुर—-सिटी कोतवाली पुलिस ने दो अलग अपराध में रिवर व्यू सिम्स के पीछे धारदार चाकू लहराते और आमजन को डराते धमकाने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनो आरोपियों से चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जैदुल हक और सैफुल हक है।  आरोपी जैदुल  तालापारा बजरंग चौक और सैफुल सदर बाजार का रहने वाला है।
दो अलग मामले में पुलिस ने दो चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर जैदुल हक को रिवर व्यू सिम्स के पीछे चाकू लहराकर राहगिरों को डरा धमकाते पकडा। इसी तरह एक अन्य प्रकरण  में सैफुल को भी चाकू लहराते और लोगों को डराते धमकाते गिरफ्तार किया है। छानबीन के बाद दोनो आरोपियों को अलग अलग समय में छानबीन और पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।