LIVE UPDATE
Chhattisgarh

IMD Summer Forecast India: मार्च से मई तक देश के ज्यादातर हिस्सों में सताएगी भीषण तपिश; लू Heatwave के दिनों में होगी बढ़ोतरी, जानें बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग (IMD) ने आगामी गर्मी के सीजन (मार्च से मई) के लिए अपनी भविष्यवाणियां जारी कर दी हैं। इस बार गर्मी न केवल जल्दी दस्तक देगी, बल्कि देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तपिश और लू (Heatwave) का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।

IMD Summer Forecast India।दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले ग्रीष्म काल (मार्च से मई 2026) के लिए अपना दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। विशेष रूप से मध्य और पूर्वी भारत के लोगों को इस बार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

तापमान का गणित: अधिकतम और न्यूनतम दोनों में उछाल।IMD Summer Forecast India

​मौसम विभाग के अनुसार, मार्च से मई की अवधि में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ इक्का-दुक्का क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश में पारा सामान्य से ऊपर रहेगा।

  • न्यूनतम तापमान: रातें भी इस बार गर्म रहने वाली हैं। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
  • मार्च का मिजाज: अकेले मार्च महीने की बात करें तो पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से कम रह सकता है।

हीटवेव (लू) का बढ़ेगा प्रकोप

​इस सीजन की सबसे बड़ी चुनौती ‘लू’ यानी हीटवेव होगी। पूर्वानुमान के अनुसार:

  • ​पूर्व और पूर्व-मध्य भारत, दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीप और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिन तक लू चलने की संभावना है।
  • ​मार्च के महीने में ही गुजरात और आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में लू के थपेड़े अभी से महसूस किए जा सकते हैं।

कैसी रहेगी बारिश?IMD Summer Forecast India

​तापमान में बढ़ोतरी के बीच राहत की बात यह है कि मार्च 2026 के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी-मध्य और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ इलाकों में बादल कम बरसेंगे और वहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा सकती है।

Back to top button
close