Imd alert, मौसम का बदला मिज़ाज,झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जानें आज का मौसम

Imd alert,Chhattisgarh Weather: पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई शहरों में बारिश देखने को मिली है. अचानक बेमौसम हुई इस बरसात से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है. वनांचल जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही में रविवार को दोपहर बाद तेज बारिश हुई. जिससे पूरे जिले में ठंडक का एहसास होने लगा. आइए जानते है कि आज कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ के मौसम (Chhattisgarh Weather) की बात करें तो आज 06/04/2026 को तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
Imd alert,Chhattisgarh Weather।मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है.वहीं बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश का ग्रामीण इलाकों में भी इस बारिश का व्यापक असर देखने को मिला.
किसानों के लिए यह बारिश काफी लाभकारी मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और आने वाली फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार होंगी.
मौसमी प्रणाली अगले दो दिनों तक सक्रिय
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से रात में भी बारिश हो सकती है. यह मौसमी प्रणाली अगले दो दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे सोमवार को भी वर्षा की उम्मीद है.





