Chhattisgarh

IMD Alert 2025- अटका Monsoon, कल से पकड़ेगा रफ्तार, जानें रायपुर कब पहुंचेगा

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, लोकल सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

IMD Alert 2025-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पर ‘ब्रेक’ लग गया है। बस्तर में पिछले 12 दिनों से अटका मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है, जिसके चलते प्रदेश में अब तक 51% बारिश की कमी दर्ज की गई है और 33 में से 27 जिले सूखे की मार झेल रहे हैं। इससे खरीफ फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

हालांकि, इस चिंता के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। कल यानी 14 जून से मानसून के फिर से सक्रिय होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम? (14 जिलों में येलो अलर्ट)
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, लोकल सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

कब आगे बढ़ेगा मानसून?
IMD Alert 2025-मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए फेवरेबल कंडीशन बन रही है।14 जून से मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 16 या 17 जून तक मानसून राजधानी रायपुर में दस्तक दे सकता है।

किसानों की बढ़ी चिंता, 82% जिलों में औसत से कम बारिश
मानसून के सुस्त पड़ने का सीधा असर खेती पर पड़ रहा है। राज्य में अब तक औसत से 51% कम बारिश हुई है। प्रदेश के 82% यानी 27 जिलों में बारिश सामान्य से बहुत कम है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर यही स्थिति बनी रही, तो खरीफ फसलों की बुवाई पर गंभीर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने बंधाई उम्मीद, पिछले साल से बेहतर है स्थिति
हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि यह जून का सामान्य ट्रेंड है। शुरुआती दिनों में गर्मी रहती है और फिर बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने के बाद मानसून रफ्तार पकड़ता है।इस साल मई में प्री-मानसून बारिश औसत से 373% ज्यादा हुई थी।इस साल जून का महीना पिछले साल की तुलना में ठंडा रहा है। इस साल अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री के आसपास रहा, जबकि पिछले साल यह 45.7 डिग्री तक पहुंच गया था।

Back to top button