LIVE UPDATE
india

Imd Alert 2025: मार्च के महीने में पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश

देश के दूसरे हिस्से में अभी से भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मई और जून का महीना आते-आते गर्मी से लोगों का क्या हाल होगा

Imd Alert 2025: मार्च का महीना शुरू हो गया और अभी भी बर्फबारी का दौर चल रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी और लैंडस्लाइडिंग की वजह से हिमाचल कई सड़के बंद कर दी गईं हैं। कई पर्यटक खराब मौसम के चलते फंस गए हैं।

Imd Alert 2025।उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम में खासा बदलाव आया है। पिछले एक-दो दिन में दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और पंजाब में बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, दूसरी ओर ओडिशा में मार्च के महीने में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया जा रहा है। अभी से लोगों को गर्मी झुलसाने लगी है।

राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को सुबह धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने तथा न्यूनतम तापमान के 13 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Imd Alert 2025।हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

मौसम का यह अलर्ट ऐसे वक्त जारी किया गया है जब राज्य में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क है और रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 26, 27 और 28 फरवरी को हुई भारी बर्फबारी और बारिश के प्रभाव के कारण 3 मार्च को चंबा, कांगड़ा और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

Back to top button
close