IAS Transfer: महाराष्ट्र में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: 8 IAS अधिकारियों के तबादले, नए कलेक्टर की नियुक्ति

IAS Transfer:महाराष्ट्र की नौकरशाही में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला करते हुए नए पदों पर तैनाती की है।
IAS Transfer:इसके साथ ही एक जिले के कलेक्टर को भी बदला गया है। ट्रांसफर और पोस्टिंग को लेकर सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं और अधिकारियों को तुरंत नए पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
IAS Transfer: राज्य सरकार की ओर से बीते सप्ताह भी पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। उस दौरान मनोज रानडे को पालघर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, शुभम गुप्ता को विदर्भ विधान विकास मंडल, नागपुर का सदस्य सचिव, अंजली रमेश को जिला परिषद हिंगोली का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया था।
इसके अलावा, बीएच पालवे और झेनिथ चंद्र देवंथुला का भी ट्रांसफर किया गया था।
इस बार हुए बदलाव में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय पालघर जिले के कलेक्टर के पद पर नई नियुक्ति का है। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. इन्दु रानी जाखड़ को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह नगर आयुक्त, कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के पद पर कार्यरत थीं।