IAS Transfer 2026, प्रशासनिक फेरबदल: 26 IAS अफसरों का तबादला

IAS Transfer 2026/विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर चुनाव आयोग के निर्देश पर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
एक साथ 26 अफसरों को जिम्मेदारी सौंप गई है। सभी को 24 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे तक संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में रिपोर्ट का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा उन्हें 25 मार्च सुबह 11:00 बजे ट्रेनिंग प्रोग्राम में भी शामिल होना होगा।
सामान्य प्रशासन और प्रशासनिक सुधार विभाग में 24 मार्च 2026 को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।
आदित्य विक्रम मोहन हिरानी को मुर्शिदाबाद (विधानसभा क्षेत्र 63 रानी नगर) पद पर पदस्थ किया गया है। एडीएम नॉर्थ 24 परगना एडीएम-1 (205 भाटपाड़ा) पद पर तेजस्वी राणा को नियुक्त किया गया है।
एडीएम-2 बांकुरा (258 सोना मुखी) पद पर मोहन लक्ष्मीकांत जोशी को पदस्थ किया गया है।झाड़ग्राम एडीएम पद पर कार्यरत लक्ष्मणमान पेरूमाल आर को एडीएम बांकुरा (विधानसभा क्षेत्र तलड़ंगरा) बनाया गया है।
एटीएम-2 मालदा पद पर श्रीनिवास वेंकटराव पाटिल को नियुक्त किया गया है। पश्चिम मेदिनीपुर पद के एडीएम पद जिम्मेदारी नवीन कुमार चंद्रा को सौंपी गई है।
एडीएम-डी पश्चिम मेदिनीपुर ( 230 दासपुर) पद पर प्रतीक सिंह को नियुक्त किया गया है। सुमित कुमार राय को एडीएम-3 हुगली (पुरसुरह) पद पर पदस्थ किया गया है। दिलीप मिश्रा को एडीएम-1 (हुगली 188 विधानसभा क्षेत्र सिंगुर) पद की जिम्मेदारी दी गई है।
सुभाषिनी को एटीएम-2 हावड़ा (संक्रैल) पद पर भेजा गया है। उत्तर दिनाजपुर एडीएम एक पद की जिम्मेदारी सौरव पांडे को सौंप गई है। वहीं शुभम कुंदन को एडीएम-2 नॉर्थ 24 परगना (पाथरप्रतिमा) के पद पर नियुक्त किया गया है।एसडीओ बारासात (119 बरसात) पद पर भुवन प्रणीत को नियुक्त किया गया है।
एसडीओ सदर मालदा (51 इंग्लिश बाजार) पद पर रूशाली क्लेर को नियुक्त किया गया है। एसडीओ लालबाग 64 मुर्शिदाबाद बागपत की जिम्मेदारी पूजा मीणा को सौंपी गई है। एसडीओ सदर हुगली (190 चुंचुरा) पद पर आईएएस अधिकारी मधुश्री को पदस्थ किया गया है।
मुद्रा गैरोला, ओएसडी हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट को स्थानांतरित करके एसडीओ बरूईपुर (140 बरूईपुर पश्चिम) पद पर नियुक्त किया गया है। प्रियांश गर्ग को एसडीओ बिधाननगर बनाया गया है। यादव सूर्यभान को बरैकपुर (108 बैरकपुर) एडसीओ पर नियुक्त किया गया है। मलिए श्री प्रणव को कैनिंग एसडीओ पद पर पदस्थ किया गया है।





