india

IAS Transfer 2025 – बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अयोध्या, अमेठी, चंदौली समेत कई जिलों के डीएम बदले, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

राज्य में आईएएस अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। 16 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। 6 जिलों को नए डीएम मिले हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?

IAS Transfer 2025/उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोमवार को हुए 9 ट्रांसफर के बाद मंगलवार को अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, कन्नौज जैसे प्रमुख जिलों में जिलाधिकारियों को बदला गया है।

शासन की ओर से 15 अप्रैल को इसका आधिकारिक आदेश जारी किया गया। इस फेरबदल से साफ है कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने में जुटी है।

इस नई सूची में अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में भेजा गया है, वहीं उनकी जगह अब निखिल टीकाराम फुण्डे अयोध्या के नए डीएम होंगे।

बदायूं की जिलाधिकारी रहीं निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग में तैनात किया गया है और उनकी जगह अब अविनाश कुमार नए डीएम बनाए गए हैं। अमेठी की जिम्मेदारी अब संजय चौहान को मिली है, जो पहले नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर के पद पर तैनात थे।

IAS Transfer 2025/ कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को इटावा का नया डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि कन्नौज की जिम्मेदारी अब आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को दी गई है।

वह इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के साथ-साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे।

इसके अलावा नगर आयुक्त, प्रयागराज के पद पर सीलम साई तेजा को नियुक्त किया गया है, जो पहले जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी थे।

अब अविनाश जोशी गोरखपुर से स्थानांतरित होकर जौनपुर के नए सीडीओ होंगे। चंदौली में अब चंद्र मोहन गर्ग को जिलाधिकारी बनाया गया है। साथ ही महेंद्र वर्मा को उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण में नई तैनाती दी गई है.

Back to top button