bureaucrats

IAS Transfer 2025: प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS अधिकारियों का तबादला, कलेक्टर और सहायक कलेक्टर के पदों में बदलाव

2009 बैच के IAS अधिकारी डॉ. अशोक करंजकर को शेष महाराष्ट्र वैधानिक विकास बोर्ड, मुंबई का सदस्य सचिव बनाया गया है।

IAS Transfer 2025:महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। मंगलवार, 12 अगस्त को राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सात अधिकारियों का एक साथ तबादला कर उन्हें नए पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने तबादला और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है, जिसमें एक जिले के कलेक्टर और कई सहायक कलेक्टरों के पदों में भी बदलाव शामिल है।

इस ताज़ा आदेश के तहत 2009 बैच के IAS अधिकारी डॉ. अशोक करंजकर को शेष महाराष्ट्र वैधानिक विकास बोर्ड, मुंबई का सदस्य सचिव बनाया गया है।

वहीं, 2011 बैच के अफसर सुनील खोदवेकर को विकास आयुक्त (असंगठित श्रम), मुंबई के पद पर तैनात किया गया है।

इससे पहले वह शेष महाराष्ट्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव थे। लघिमा तिवारी, जो सहायक कलेक्टर बल्लारपुर, उप-विभाग चंद्रपुर में कार्यरत थीं, अब गोंडपिंपरी, उप-विभाग चंद्रपुर की सहायक कलेक्टर होंगी।

Ias transfer।2010 बैच के IAS अधिकारी डॉ. संजय कोलटे को शिवशाही पुनर्वसन परियोजना, मुंबई का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह अब तक भंडारा जिले के कलेक्टर थे।

उनकी जगह सावन कुमार को भंडारा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सावन कुमार इससे पहले जिला परिषद, नंदुरबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।

नमन गोयल, जो आईटीडीपी, भामरागढ़ में परियोजना अधिकारी थे, अब अट्टापाली, सबडिवीजन गढ़चिरौली के सहायक कलेक्टर पद से हटकर नंदुरबार जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।

इसके अलावा, 2023 बैच के IAS अधिकारी डॉ. जी.वी.एस. पवनदत्त को सहायक कलेक्टर, इगतपुरी, उप-विभाग नाशिक के पद पर नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले गढ़चिरौली के देसाईगंज उप-विभाग में सहायक कलेक्टर थे।ias transfer

Back to top button