IAS Rajat Bansal: आईएएस रजत बंसल होंगे नए जनसंपर्क आयुक्त, आदेश जारी

IAS Rajat Bansal। Raipur।2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रजत बंसल को राज्य शासन ने नया जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया है। श्री बंसल सीएम सेक्रेट्रिएट भी देखेंगे।छत्तीसगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और 2016 बैच के आईएएस डॉ रवि मित्तल (IAS Ravi Mittal) इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है। इसके बाद ये यह पद खाली हो गया था। अब उनकी जगह रजत बंसल को यह जिम्मेदारी दी गई है।
वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश के परिपालन में प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके लिए उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक निर्धारित की गई है।
मिली जानकारी मुताबिक रजत बंसल, भा.प्र.से. (2012), विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग तथा अति. प्रभार संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ करते हुये आयुक्त, जनसंपर्क, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद, संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौपता है।
बता दे कि रजत बंसल (IAS Rajat Bansal) छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे हरियाणा के रहने वाले हैं। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी की है। अपने पहले प्रयास में आईपीएस बने फिर दूसरे प्रयास में आईएएस बने।
श्री बंसल उनके पिता वन सेवा के अधिकारी थे। रजत बंसल का जन्म 25 जुलाई 1988 को हुआ है। उनकी स्कूली शिक्षा लॉ मार्टिनियर स्कूल लखनऊ व डीपीएस स्कूल आरके पुरम दिल्ली से हुई है । दसवीं में रजत बंसल ने स्कूल में टॉप किया था। बीट्स प्लानी से कंप्यूटर साइंस ब्रांच से इंजीनियरिंग किया। पढ़ाई के दौरान फ्रांस में एक ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हुए। जिसमे उन्हें स्कॉलरशिप मिली।
2009 से अप्रेल 2011 तक इंफोसिस कंपनी पुणे में जूनियर रिसर्च एसोसिएट के तौर पर कार्यरत रहें। इस दौरान यूपीएससी की तैयारी भी करते रहे। हफ्ते में दो दिन नौकरी करते हुए रजत बंसल कोचिंग करते थे। पहले प्रयास में 168 रैंक लाकर यूपीएससी क्रैक करते हुए उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ। रजत बंसल को पश्चिम बंगाल कैडर मिला। 9 माह तक रजत बंसल ने आईपीएस की ट्रेनिंग की। दूसरे प्रयास में रजत बंसल का रैंक 85 वां आया और वे आईएएस के लिए चुने गए।
रजत बंसल की फील्ड ट्रेनिंग के लिए पहली पोस्टिंग सहायक कलेक्टर के रूप में रायगढ़ जिले में मिली। अगस्त 2014 में राजनांदगांव के एसडीएम बने। राजनांदगांव के सीईओ जिला पंचायत बने। फिर सूरजपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ बने। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर रहें।श्री बंसल धमतरी, बस्तर व बलौदाबाजार– भाटापारा जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं।






