LIVE UPDATE
Bilaspur

लीलागर नदी किनारे जंगल में सैकड़ों लीटर शराब जब्त…पुलिस की रेड कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार..न्यायिक रिमाण्ड में जेल

लीलागर नदी किनारे रेड कार्यवाही 255 लीटर कच्ची महुआ शराब

बिलासपुर— सीपत पुलिस ने निरतु ग्राम स्थित जंगल से लीलागर नदी किनारे रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने रेड कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 255 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी चारो आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1) विदेशी राम धनुहार निवासी धनुहार मोहल्ला ग्राम निरतू थाना सीपत..114 लीटर कच्ची शराब बरामद
2) गणेश धनुहार निवासी धनुहार मोहल्ला ग्राम निरतू थाना सीपत, तीन लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
3) लखनलाल धनुहार निवासी जुनाडीह थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा 18 लीटर कच्ची शराब बरामद
4) छन्नु धनुहार निवासी निवासी जुनाडीह थाना बलौदा जांजगीर चांपा 120 लीटर कच्ची शराब  बरामद।
 सीपत पुलिस को मुखबीर ने बताया कि निरतू जंगल स्थित लीलागर नदी किनारे शराब का अवैध निर्माण  किया जा रहा है। जानकारी के बाद  पुलिस टीम ने ग्राम निरतु लीलागर नदी किनारे धावा बोला। इस दौरान पुलिस टीम ने चार आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों से कुल  255 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close