भोपाल। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। निर्माण के 11 महीने के भीतर विधानसभा भवन के एक कक्ष की फॉल सीलिंग टूट कर गिरने की घटना को उन्होंने काफी गंभीर बताया है ।  साथ ही कहा है कि प्रधानमंत्री को देखना चाहिए कि निर्माण कार्य के पीछे कितना भ्रष्टाचार हो रहा है।

रघु ठाकुर ने एक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की नई विधानसभा का भवन जो नवा रायपुर में बना है । इसका उद्घाटन वर्ष 2025 के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने किया था। अभी इस विधानसभा के भवन को बने मुश्किल से 11 माह हुए हैं और 11 माह में ही तीन दिन पहले एक कक्ष की फॉलस सीलिंग टूटकर गिर गई  ।यह गंभीर घटना थी और अगर उस समय लोग होते तो काफी जनहानि होती ।एक कर्मचारी भी घायल हुआ हे जो अस्पताल में भर्ती है।
उन्होने आगे कहा कि   इस विधानसभा के भवन के ऊपर लगभग 340 करोड़ का खर्च हुआ था .और प्रधानमंत्री  के आने और जाने पर अगर मान लेऔर 10 करोड़ रुपए खर्च हुए तो लगभग 350 करोड़ की विधानसभा पड़ी ।
यह निर्माण कार्य है .प्रधानमंत्री  को देखना चाहिए कि निर्माण कार्य के पीछे कितना भ्रष्टाचार हो रहा है ।यह कोई मामूली घटना नहीं है । प्रधानंमंत्री को इसकी जांच कराना चाहिए और जो भी दोषी हो उनके विरुद्ध कार्रवाई करना चाहिए।वरना आपके बारे में यह देश में आम चर्चा है कि भाजपा की कार्यवाही केवल विरोधियों पर होती है और अपराधियों को तोड़कर मिलाने के लिए होती है।पिछले दिनों अनेक राज्यों में आपने और आपकी सरकारों ने जिन विरोधियों के ऊपर सैकड़ो करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे ।बाद में उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर ना केवल दोष मुक्त कर दिया बल्कि बड़े-बड़े पदों पर उन्हें स्थापित किया है।