LIVE UPDATE
Chhattisgarh

मकान बना अय्याशी का अड्डा, पुलिस रेड में देह व्यापार का पर्दाफाश

पड़ोसियों की शिकायत रंग लाई, मकान की आड़ में चलता रहा देह व्यापार

कोरबा..छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक संगठित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इलाके में लंबे समय से चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई है। मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने दबिश देकर मकान के भीतर चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया, जहां युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मकान से पांच युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा गया। रेड की भनक लगते ही सभी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पहले से की गई घेराबंदी के चलते कोई फरार नहीं हो सका। पुलिस ने मौके से युवक-युवतियों के साथ मकान मालकिन को भी हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार यह मकान डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में है। मोहल्ले के लोगों का आरोप था कि यहां लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और युवक-युवतियों का लगातार आना-जाना बना रहता था। कई बार विरोध करने पर मकान मालकिन द्वारा गाली-गलौज और धमकाने की बात भी सामने आई, जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक शिकायत मिलने के बाद पहले पूरे मामले की गोपनीय जांच की गई। पुष्टि होने पर एक विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई, ताकि संचालक को रंगे हाथ पकड़ा जा सके। जब पुलिस टीम मकान में पहुंची तो कमरे के भीतर युवक-युवतियां मौजूद थे और हालात आपत्तिजनक थे।

पुलिस ने बताया कि इस पूरे रैकेट का संचालन सुरती पटेल नाम की महिला कर रही थी। वह खुले तौर पर यह कहती थी कि मकान उसका है और वह अपनी मर्जी से जो चाहे कर सकती है। इसी मानसिकता के सहारे लंबे समय से इलाके में देह व्यापार चल रहा था।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, ग्राहकों और संभावित सप्लाई चैन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close