LIVE UPDATE
Bilaspur

500 रुपये के लिए खौफनाक हमला: घर में घुसकर चापड़ से वार, दांत से काटा… आरोपी जेल में

शराब के पैसे नहीं देने पर बवाल—महिला और परिजनों में मारपीट, कोतवाली पुलिस कार्रवाई

 बिलासपुर…शहर के कतियापारा इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां महज 500 रुपये के विवाद ने हिंसक और खौफनाक रूप ले लिया। आरोपी ने घर में घुसकर महिलाओं पर हमला किया, चापड़ से वार किया और यहां तक कि दांत से काटकर घायल कर दिया।

शराब के पैसे को लेकर विवाद

घटना 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे की है। आरोपी अभय पाण्डेय ने प्रार्थिया के घर पहुंचकर शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग की। पैसे देने से इनकार होते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू की और देखते ही देखते घर के अंदर घुसकर हमला कर दिया।

महिलाओं को बनाया निशाना, चापड़ से वार 

आरोपी ने प्रार्थिया, उसकी बहन और भाभी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद अपने पास रखे लोहे के धारदार चापड़ से हमला किया। हमले के दौरान उसने प्रार्थिया के पैर को दांत से काट लिया, जिससे घटना और भी भयावह हो गई।

 हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार

मामले की रिपोर्ट मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। घटना में इस्तेमाल धारदार चापड़ को जब्त किया गया और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close