LIVE UPDATE
Education

Home loan for pensioners- रिटायरमेंट के बाद घर बनाने का सपना होगा पूरा! सीनियर सिटीजन्स को आसानी से मिलेगा होम लोन, बस अपनाएं ये 5 खास तरीके

रिटायरमेंट बाद होम लोन लेना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन मजबूत क्रेडिट स्कोर, समय पर भुगतान, कम कर्ज और युवा को-एप्लिकेंट जोड़कर पेंशनर्स अपनी लोन मंजूरी की संभावना और बेहतर शर्तें हासिल कर सकते हैं.

Home loan for pensioners/अक्सर माना जाता है कि 60 की उम्र पार करने या रिटायर होने के बाद होम लोन मिलना नामुमकिन सा हो जाता है। बैंकों के लिए इस आयु वर्ग को लोन देना थोड़ा जोखिम भरा लगता है क्योंकि आय का जरिया केवल पेंशन होती है और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी जुड़ी रहती हैं।

बैंक आपकी लोन चुकाने की क्षमता, पुराने कर्ज और क्रेडिट हिस्ट्री की बहुत बारीकी से जांच करते हैं। लेकिन, यदि आप आर्थिक अनुशासन बनाए रखते हैं और अपनी क्रेडिट प्रोफाइल को सही तरीके से मैनेज करते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद भी घर का सपना हकीकत बन सकता है। वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी सी प्लानिंग और मजबूत क्रेडिट स्कोर के दम पर न केवल लोन मिल सकता है, बल्कि आप बेहतर ब्याज दरों पर बातचीत भी कर सकते हैं।

बेसिक होम लोन के सीईओ और को-फाउंडर अतुल मोंगा के अनुसार, सीनियर सिटीजन्स को होम लोन पाने में आने वाली बाधाओं को पार करने के लिए अपनी क्रेडिट प्रोफाइल को मजबूत करना सबसे जरूरी कदम है।

बैंक आपके क्रेडिट स्कोर को एक भरोसे के तौर पर देखते हैं। यह स्कोर बताता है कि आप अपने पैसों को कितनी जिम्मेदारी से संभालते हैं। एक अच्छा क्रेडिट स्कोर न केवल लोन मिलने की संभावना को बढ़ाता है, बल्कि बैंकों के लिए जोखिम को भी कम करता है। रिटायरमेंट के बाद अपनी साख को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास रणनीतियां अपनाई जा सकती हैं जो आपके आवेदन को वजनदार बनाती हैं।

पेंशनर्स के लिए क्रेडिट स्कोर सुधारने का सबसे पहला और प्रभावी तरीका है कि वे अपने बड़े और पुराने कर्जों को प्राथमिकता के आधार पर चुकाएं। कुल बकाया राशि जितनी कम होगी, बैंक की नजर में आपकी प्रोफाइल उतनी ही सुरक्षित मानी जाएगी। इसके साथ ही, क्रेडिट कार्ड के बिल या किसी मौजूदा कर्ज की ईएमआई (EMI) का भुगतान हमेशा समय पर करें।

भुगतान में एक दिन की भी देरी आपकी क्रेडिट हिस्ट्री पर बुरा असर डाल सकती है। यदि आप अपनी लोन पात्रता को और बढ़ाना चाहते हैं, तो एक युवा सह-आवेदक (Co-applicant) जैसे कि अपने बेटे या बेटी को साथ जोड़ना सबसे समझदारी भरा फैसला हो सकता है। यदि सह-आवेदक का क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है, तो बैंक लोन की मंजूरी देने में अधिक रुचि दिखाते हैं।

अक्सर देखा गया है कि लोग फंड की जरूरत पड़ने पर एक साथ कई बैंकों में लोन के लिए आवेदन कर देते हैं, लेकिन सीनियर सिटीजन्स को इससे बचना चाहिए।

बार-बार लोन के लिए आवेदन करने से बैंक को लगता है कि आप आर्थिक संकट में हैं, जो आपके क्रेडिट स्कोर को नीचे गिरा सकता है। इसके बजाय, एक ही जगह पुख्ता प्रोफाइल के साथ आवेदन करें। इसके अलावा, लोन की अवधि (Tenure) को कम रखना भी एक बेहतर विकल्प है। हालांकि कम अवधि में ईएमआई थोड़ी ज्यादा हो सकती है, लेकिन इससे बैंक का जोखिम कम हो जाता है और कर्ज जल्दी खत्म होने की संभावना बढ़ती है।

Back to top button
close