LIVE UPDATE
india

Holi Bhai Dooj Hindi Wishes- भाई दूज 2026, भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व 5 मार्च को; तिलक लगाकर बहनें मांगेंगी लंबी उम्र की दुआ, अपनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश

आज के डिजिटल युग में इस त्योहार की रौनक सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी खूब नजर आ रही है। जो भाई-बहन किसी कारणवश एक-दूसरे से मिल नहीं पाते, वे खूबसूरत संदेशों और कविताओं के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस खास अवसर पर "प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ, जो दुआ मांगो उसे तुम हमेशा पाओ" जैसे संदेशों के जरिए बहनें अपने भाइयों के प्रति अपना स्नेह प्रकट कर रही हैं।

Holi Bhai Dooj Hindi Wishes/दुनिया में भाई-बहन का रिश्ता सबसे अनूठा और निस्वार्थ प्रेम की मिसाल माना जाता है। रंगों के त्योहार होली के ठीक बाद अब भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास का पर्व ‘होली भाई दूज’ मनाने की बारी है। पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व इस साल 5 मार्च, गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे ‘भ्रातृ द्वितीया’ या ‘होली भाई दूज’ के नाम से भी जाना जाता है, जो भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को समर्पित है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। विवाहित बहनें इस दिन विशेष रूप से अपने भाइयों को भोजन के लिए आमंत्रित करती हैं और उन्हें प्रेमपूर्वक नारियल भेंट करती हैं। माना जाता है कि इस दिन भाई का अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाना और साथ मिलकर भोजन करना, उनके रिश्ते की नींव को और अधिक मजबूत बनाता है। परंपरा के अनुसार, भाई भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं और उन्हें सुंदर उपहार भेंट करते हैं।

आज के डिजिटल युग में इस त्योहार की रौनक सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी खूब नजर आ रही है। जो भाई-बहन किसी कारणवश एक-दूसरे से मिल नहीं पाते, वे खूबसूरत संदेशों और कविताओं के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस खास अवसर पर “प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ, जो दुआ मांगो उसे तुम हमेशा पाओ” जैसे संदेशों के जरिए बहनें अपने भाइयों के प्रति अपना स्नेह प्रकट कर रही हैं। वहीं, कुछ बहनें मजाकिया अंदाज में अपने भाइयों से उपहार की मांग करते हुए संदेश भेज रही हैं, जैसे “जल्दी से लगवा लो तिलक मेरे भैया, आपसे गिफ्ट लेने के लिए ये बहना बेकरार है।”

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ मांगों उसे तुम हमेशा पाओ,
भाई दूज का त्योहार है, भईया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ।।
भाई दूज 2026 की शुभकामनाएं

थाल सजाकर कर बैठी हूं अंगना
तू आजा अब इंतजार नहीं करना
मत डर अब तू इस दुनियां से
लड़ने खड़ी हैं तेरी बहन सबसे।।
भाई दूज की शुभकामनाएं

बहन चाहे भाई का प्यार,
नहीं चाहिए महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार।।
भाईदूज की शुभकामनाएं
खुशियों की शहनाई आंगन में बजे,
मेरे भाई के द्वारा सदा दीपक से सजे,
ना हो कोई दुख उसके जीवन में,
बस कृपा हो तेरी भगवन सदा जीवन में।।
भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज का ये दिन बड़ा ख़ास है
मन आस्था और सच्चा विश्वास है
खुश रहे यूं ही, बहन तू
इस भाई के मन में, बस यही आस है
हैप्पी भाई दूज 2026

कामयाबी तुम्हारे कदम चूमे
खुशियां तुम्हारे चारों ओर हो
पर भगवान से इतनी प्रार्थना है
तुम मुझे कुछ तो कमीशन दो
भाई दूज की आप सभी को बधाइयांभैया दूज का त्योहार है
भाई को तिलक लगाने के लिए बहना तैयार है
जल्दी से लगवा लो तिलक मेरे भैया
आपसे गिफ्ट लेने के लिए ये बहना बेकरार है
Happy Bhai Dooj 2026

भाई दूज का ये दिन बड़ा खास,
मन आस्था और सच्चा विश्वास है,
खुश रहे यूं ही, बहन तू,इस भाई के मन में,
बस यही आस है।। भाई दूज की शुभकामनाएं

खुशियों की शहनाई आंगन में बजे,
मेरे भाई के द्वारा सदा दीपक से सजे,
ना हो कोई दुख उसके जीवन में,
बस कृपा हो तेरी भगवन सदा जीवन में।।
भाई दूज की शुभकामनाएंप्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ,
जो दुआ मांगों उसे तुम हमेशा पाओ,
भाई दूज का त्योहार है, भईया जल्दी आओ,
अपनी प्यारी बहना से आकर तिलक लगवाओ।।
भाई दूज की शुभकामनाएं

नासमझ है तेरी गुड़िया
गुस्ताखी उसकी माफ कर
पड़ गई जो धूल स्नेह पर
चल उसको अब साफ कर।।
भाई दूज की शुभकामनाएं

Back to top button
close