Holi 2026 Horoscope-होली से पहले शुक्र का महागोचर, शनि के साथ मिलकर बनाएंगे केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी!
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करके मालव्य के अलावा केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

Holi 2026 Horoscope,shukra gochar 2026/ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, सौंदर्य, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है। मार्च 2026 की शुरुआत में शुक्र देव एक बड़ा उलटफेर करने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 56 मिनट पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन (Pisces) में प्रवेश करेंगे।
Holi 2026 Horoscope,shukra gochar 2026/मीन राशि में पहले से ही कर्मफल दाता शनि देव विराजमान हैं। शुक्र और शनि की यह युति ‘केंद्र त्रिकोण राजयोग’ का निर्माण कर रही है, जिसका शुभ प्रभाव होली के त्योहार पर कुछ खास राशियों के जीवन में खुशियों के रंग भरने वाला है।
क्या होता है केंद्र त्रिकोण राजयोग?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कुंडली के केंद्र भाव (1, 4, 7, 10) और त्रिकोण भाव (1, 5, 9) के स्वामी आपस में युति करते हैं या राशि परिवर्तन करते हैं, तो केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है। इस राजयोग को बेहद शक्तिशाली और शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से जातक को राजा के समान सुख-सुविधाएं, अपार धन और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
आइए जानते हैं होली पर किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है:
1. मेष राशि (Aries): विवाह और धन लाभ के योग
मेष राशि के जातकों के लिए यह राजयोग वरदान साबित हो सकता है। शुक्र का उच्च अवस्था में होना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।
-
आर्थिक पक्ष: लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।
-
पारिवारिक जीवन: परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए विवाह के बेहतरीन प्रस्ताव आ सकते हैं।
-
करियर: बारहवें भाव में शनि और शुक्र की युति से विदेशी व्यापार या विदेश से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
2. वृषभ राशि (Taurus): व्यापार में मिलेगी बड़ी सफलता
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं और उनका उच्च राशि में होना आपके लिए ‘गोल्डन पीरियड’ की शुरुआत है।
-
व्यापार: आयात-निर्यात (Import-Export) और फिल्म या कला जगत से जुड़े लोगों को बंपर मुनाफा हो सकता है। नए बिजनेस के अवसर मिलेंगे।
-
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और इंक्रीमेंट के प्रबल योग हैं।
-
सुख-साधन: जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और आप दोस्तों के साथ यादगार समय बिताएंगे।
3. धनु राशि (Sagittarius): संपत्ति और मान-सम्मान में वृद्धि
धनु राशि वालों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। आपकी कई अधूरी इच्छाएं इस दौरान पूरी हो सकती हैं।
-
संपत्ति: वाहन, मकान या नई प्रॉपर्टी खरीदने का सपना सच हो सकता है।
-
सेहत: आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी।
-
करियर: आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह लेख पंचांग की गणना और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के ग्रहों की स्थिति के आधार पर परिणाम भिन्न हो सकते हैं। किसी भी उपाय को करने से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से सलाह लें।





