LIVE UPDATE
Madhya Pradesh

Holi 2026 Holiday: होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 4 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश

Holi 2026 Holiday।भोपाल ।राज्य शासन द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 4 मार्च को भी निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट-1881 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा होली के पावन पर्व पर पूर्व में 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है।

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है. इसके अगले दिन यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है. होलिका दहन का त्योहार बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है. हालांकि, इस साल होलिका दहन और होली की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा संशय नजर आ रहा है. कोई 02 मार्च तो कोई 03 मार्च को होलिका दहन करना सही बता रहा है.

दरअसल, होलिका दहन को लेकर यह सारी कनफ्यूजन भद्रा काल और चंद्र ग्रहण की वजह से हो रही है. इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा 02 मार्च को शाम 05 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ होगी और 3 मार्च 2026 को शाम 05 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा 03 मार्च को रहेगी. 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि पंडितों ने होलिका दहन के लिए 02 या 03 मार्च किस दिन को ज्यादा उत्तम माना है?

ज्योतिषविदों के अनुसार, होलिका दहन भद्रा मुक्त किया जाता है. 02 मार्च की शाम को पूर्णिमा तिथि पर प्रदोष काल है, लेकिन उस समय भद्रा का साया भी रहेगा. ऐसा होने की वजह के होलिका दहन करना सही नहीं होगा. 03 मार्च को भद्रा काल तो नहीं है, लेकिन शाम के समय पूर्णिमा तिथि नहीं रहेगी. साथ ही चंद्र ग्रहण का साया भी रहेगा. फिर भी 03 मार्च का दिन होलिका दहन के लिए ज्यादा सही है. इसकी दो वजहें हैं. पहला ये कि इस दिन चंद्र ग्रहण शाम 06 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा. दूसरा उदयातिथि में पूर्णिमा होने के कारण 03 मार्च को होलिका दहन किया जा सकता है।

ऐसे में 03 मार्च की शाम को होलिका दहन करने के लिए बिल्कुल सही समय है. इसके बाद 04 मार्च की सुबह रंगों वाली होली खेली जाएगी. 3 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजे तक रहने वाला है.

Back to top button
close