प्राचार्य ई की पदोन्नति में सुप्रीम कोर्ट से स्टे नही, आगे होगी सुनवाई

बिलासपुर।आज सुप्रीम कोर्ट में “कोटे पर कोटा” राजेश शर्मा के केश की सुनवाई हुई, जिसमे हमारे इंटरविनर रामगोपाल साहू एंड अन्य के अधिवक्ता आशुतोष घड़े के साथ सीनियर अधिवक्ता गौरव अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट के केश में शामिल हुए।
ऑनलाइन में भी कनेक्ट नही हो पाए, सारे प्रकरण पर हमारे इन्टरविनर ने पक्ष मजबूती से रखा है, उन्होंने तर्क दिया कि एल बी संवर्ग को प्राचार्य पदोन्नति में 2012 में भी 25% पद दिया गया था।
किन्तु अन्यान्य कारण से उनकी पदोन्नति नही हुई और अब एल बी संवर्ग के व्याख्याता की संख्या करीब 80% है, उनकी संख्या के आधार पर उन्हें व्याख्याता संवर्ग में कम ही पद दिया गया है।
राज्य शासन को अपने कर्मचारियों के हित मे, सभी को लाभ मिले यह देखते हुए नियम बनाने का अधिकार है,,इस तर्क व तथ्य को समझते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ता के स्टे की मांग को नकारते हुए फाइनल सुनवाई करने आदेश किया है।
अगली सुनवाई की संभावित तिथि 28 अक्टूबर अपडेट है।अब ई संवर्ग प्राचार्य पदोन्नति सुप्रीम कोर्ट से अवरुद्ध नही हुआ है।
संजय शर्मा ने कहा है कि सभी ई संवर्ग के प्राचार्य साथी आशान्वित रहे, शीघ्र हाई कोर्ट से भी निर्णय होकर जल्द पोस्टिंग होगा।