बिलासपुर—–रविवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा में बहसी युवक ने दूध वाले पर घात लगाकर चापड़ से हमला कर दिया। हमला के दौरान युवक बहशीपन देखकर घरों में दुबक गए। बहरहाल पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल दूधवाले का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दूधवाले की स्थित काफी नाजुक है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तालापारा क्षेत्र स्थित मरीमाई मंदिर के पास रहने वाला मोहम्मद मोबिन अपनी पत्नी की चरित्र को लेकर परेशान था। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच खटपट होती थी। रोज की झिक झिक से परेशान मोबिन की पत्नी डेढ़ महीने पहले तिफरा स्थित अपने मायके चली गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news – हसदेव नदी में बहे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र, तलाश जारी
Cg news।जांजगीर-चांपा। जिले के देवरी गांव में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 पुलिस के अनुसार आरोपी मोबिन को पत्नी की चरित्र को लेकर मोहल्ले में दूध देने वाले वाला शक था। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद दूध वाले से बदला लेने के लिए आरोपी मोबिन मौके की तलाश में था। इसी क्रम में रविवार को आरोपी घर में चापड़ के साथ घात लगाकर बैठा था।

इसी बीच रोज की तरह दूध व्यापारी जयपाल साहू मारीमाई मंदिर स्थित मोहल्ले में दूध देने पहुंचा। आरोपी मोहम्मद मोबिन ने घात लगाकर जयपाल पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि जयपाल को बचने का मौका भी नहीं मिला। 

ये खबर भी पढ़ें…
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
हिन्दी व अंग्रेेजी शीघ्रलेखन परीक्षा 19 एवं 20 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए
रायपुर :शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा की तिथियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 आरोपी ने मोटरसायकल सवार दूधवाले पर लगातार चापड़ से हमला कर दिया। यद्यपि दूधवाले ने  हमला से बचने के साथ आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं पाया और घायल होकर बाइक से गिर गया। इस बीच शोर शराबा सुनकर लोग बाहर आए। लेकिन आरोपी के बहशीपन को देखकर कोई भी व्यक्ति छोड़ाने के लिए पास नहीं आया। हैवानियत को देखकर उल्टे घर में दुबक गए। 

पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुआय़ पत्नी से बदला लेने के लिए चापड़ के साथ मोटरसाइकिल से तिफरा के लिए निकला। इस बीच घटना की खबर मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोबिन से पूछताछ हो रही है। लेकिन दूधवाले की स्थित नाजुक बनी हुआ है। 

ये खबर भी पढ़ें…
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
चार ठिकाने, चार चाकू और दहशत का खेल; कोतवाली पुलिस ने एक साथ चार बदमाश दबोचे
बिलासपुर... शहर में अलग-अलग जगहों पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साथ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.