Thana Prabhari Transfer।रायगढ़: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा कर्मचारियों के बीच अनुशासन और समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से एसएसपी ने बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करीब आधा दर्जन थाना प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।

इसके तहत रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों की कमान सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, छह निरीक्षक, तीन उप-निरीक्षक, चार सहायक उप-निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों के कार्यस्थल में फेरबदल किया गया है।

इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से आदेश के साथ तबादला-पदस्थापना की सूची भी जारी कर दी गई है। सभी प्रभावित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Thana Prabhari Transfer : जिले में एक साथ हटाए गए आधे दर्जन थाना प्रभारी