शिवरीनारायण  ।माता शबरी की पुण्य धरा शिवरीनारायण में महानदी त्रिवेणी संगम तट पर स्थित बाबा घाट में माघी पूर्णिमा के अवसर पर चित्त्रोत्पला गंगा महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। महानदी, जोंक नदी एवं शिवनाथ नदी के पवित्र संगम तट पर महा आरती आयोजित की गई।

शाम 6:30 बजे महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास  महाराज अपने सहयोगियों सहित बाबा घाट में आरती स्थल पर उपस्थित हुए। श्री भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर न्यास के तत्वावधान में चांपा सेवा संस्थान के द्वारा महाआरती की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी थी। राजेश्री महन्त  एवं उपस्थित गण मान्य नागरिकों के द्वारा आरती के लिए उपस्थित ब्राह्मणों का उनके सहयोगियों सहित शाल, श्रीफल, पुष्पमाला से स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महा आरती का कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त  महाराज ने अपने संदेश में कहा है कि- शिवरीनारायण के इस पवित्र त्रिवेणी संगम तट पर प्रत्येक दिवस सांध्याकालीन बेला में 27 वर्षों से आरती का कार्यक्रम संपन्न होते रहे हैं। माघी पूर्णिमा के अवसर पर विगत कुछ वर्षों से महाआरती संपन्न हो रहा है, इस वर्ष भी यह बहुत ही धार्मिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ है भगवान शिवरीनारायण से प्रार्थना है कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष इसी तरह सानंद संपन्न होता रहे। उन्होंने माघी पूर्णिमा की समस्त देशवासियों को शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार
सूरजपुर/शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भव्य रोशनी एवं आतिशबाजी

महाआरती संपन्न कराने के लिए बाबा घाट को विद्युत की भव्य रोशनी एवं पुष्पमालाओं से सजाया गया था। इस अवसर पर व्यापक आतिशबाजी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
हाईकोर्ट का फैसला: बिना सहमति म्यूचुअल ट्रांसफर के नाम पर शिक्षिका का तबादला, कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक शिक्षिका के तबादला आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके क्रियान्वयन पर अंतरिम रोक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नौकाओं पर सवार होकर लोगों ने उठाया आनंद महाआरती का

महाआरती का आनंद लाभ अर्जित करने के लिए बहुत से लोगों ने अनेक नौकाओं पर अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित सवार होकर महा आरती का दर्शन लाभ प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच  अंतर क्यों है..?
शिक्षक दिवस की तारीफ और शिक्षक की वास्तविक स्थिति के बीच अंतर क्यों है..?
रायपुर (मनीष जायसवाल) ।5 सितंबर आते ही शिक्षक अचानक बहुत खास हो जाता है। शिक्षक दिवस पर उसके सम्मान में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शानदार संगीत की प्रस्तुति

बिलासपुर से आए हुए पंडित महावीर शर्मा एवं साथियों ने शानदार संगीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम को मनमोहन बना दिया।

चांपा सेवा संस्थान ने हर वर्ष की तरह संपन्न कराया महाआरती

चांपा सेवा संस्थान के द्वारा भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर न्यास के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष माघी पूर्णिमा के अवसर पर महा आरती का भव्य आयोजन संपन्न संपन्न होता है। इस वर्ष भी मनोज मित्तल, पुरुषोत्तम शर्मा, पद्मेश शर्मा, अरुण उपाध्याय, शशांक तिवारी एवं साथियों ने अत्यंत श्रद्धा भक्ति पूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराया।

विशिष्ट लोगों की उपस्थिति

कार्यक्रम में आम दर्शनार्थियों के बड़ी संख्या में उपस्थित के साथ ही जांजगीर एसडीएम सुब्रत प्रधान, नवागढ़ न्यायाधीश सुश्री आरती ठाकुर, दिनेश दुबे, वीरेंद्र तिवारी, पूर्णेन्द्र तिवारी, चंद्रदेव राय, अयोध्या प्रसाद त्रिवेदी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत पल्लवी दुबे, रीना सुखराम दास , त्यागी जी महाराज, निरंजन लाल अग्रवाल, सुबोध शुक्ला, कमलेश सिंह, शैलेश शर्मा, लल्लन देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।