जिला कार्यक्रम प्रबन्धक की संविदा नियुक्ति समाप्त करे सरकार,लिपिक संघ ने डीपीएम जांजगीर के खिलाफ खोला मोर्चा

बिलासपुर । जांजगीर जिले के स्वास्थ विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोलते हुए संविदा नियुक्ति समाप्त करने की माग की है, संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि संविदा नियुक्त कर्मचारी होने के बाद भी नियमित कर्मचारियों से दुर्व्यवहार, राजनीतिक पहुंच की धौंस दिखाने वाले डीपीएम ने मुख्य लिपिक पुरुषोत्तम साहू के साथ सीएमएचओ की उपस्थिति में दुर्व्यवहार किया । साथ ही स्वास्थ मंत्री का ओ एस डी बनने वाला हूं कह कर देख लेने की धमकी दी,
रोहित तिवारी ने बताया कि पूर्व कार्यालयों में जहां जहां इनकी पदस्थापन रही है इसी तरह की शिकायतें ओर मामले है। जांजगीर जिले में जातिगत गाली देना, महिला उत्पीड़न एवं खरीदी में छह करोड़ के भ्रष्टाचार का मामला लंबित है । इसके बाद भी इनपर कोई कड़ी कार्यवाही ना होना जांच पर संदेह व्यक्त करता है। संविदा नियुक्त कर्मचारी के वर्ष भर के कार्यों का मूल्यांकन करके सेवा अवधि आगे बढ़ाई जाती है । जिस कर्मचारी पर दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न जैसे मामले हो उनकी सेवा समाप्त करने का प्रावधान है । श्री तिवारी ने बताया कि उन्होंने शासन से मांग की है कि जिला कार्यक्रम प्रबन्धक के कार्यकाल में हुए सभी मामलों की निष्पक्ष जांच हो, और इनकी संविदा नियुक्ति समाप्त की जाए ।मांग पूर्ण नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन की चेतावनी संघ द्वारा दी गई,





