LIVE UPDATE
indiaEducation

Gold price – सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: चांदी करीब 4,700 टूटी

विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स पर वर्तमान में सोना 4,700-4,750 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है और इसमें तेजी की संभावना सीमित है। 4,650 डॉलर से नीचे गिरने पर इसमें और गिरावट आ सकती है और यह 4,600-4,570 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। ऊपर की ओर 4,750-4,770 डॉलर के आसपास रुकावट देखी जा रही है।

Gold price /सोने और चांदी कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली है और दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब 2 प्रतिशत तक घट गए।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:20 पर गोल्ड फ्यूचर्स (5 जून, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट) 0.56 प्रतिशत या 859 रुपए की कमजोरी के साथ 1,51,793 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में इसने 1,51,457 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,999 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।सिल्वर फ्यूचर्स (05 मई, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट) 1.93 प्रतिशत या 4,693 रुपए की गिरावट के साथ 2,38,581 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,37,190 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,39,068 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,747 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74.70 डॉलर प्रति औंस पर था।

Gold price /विश्लेषकों ने कहा कि कॉमेक्स पर वर्तमान में सोना 4,700-4,750 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है और इसमें तेजी की संभावना सीमित है। 4,650 डॉलर से नीचे गिरने पर इसमें और गिरावट आ सकती है और यह 4,600-4,570 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है। ऊपर की ओर 4,750-4,770 डॉलर के आसपास रुकावट देखी जा रही है।

सोने और चांदी में कमजोरी (Gold price ) की वजह डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल में तेजी को माना जा रहा है।

दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के खिलाफ अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 98.8 पर था। इसके मजबूत होने से अमेरिकी मुद्रा के खिलाफ रुपया 55 पैसे की गिरावट के साथ खुला।

वहीं, कच्चा तेल 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 100 डॉलर को पार कर गया है।

Back to top button
close