LIVE UPDATE
Chhattisgarh

धान का पूरा दाम: 45,937 किसानों के खाते में 221 करोड़ का हिसाब…खेत से खाता तक सीधा पैसा

कृषक उन्नति योजना ने बदली तस्वीर.. सरगुजा के किसान बम बम

बलरामपुर ( पृथ्वी लाल केशरी) ..धान बेचने वाले 45,937 किसानों के खाते में 221 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपये की अंतर राशि पहुँची। समर्थन मूल्य और पहले मिले भुगतान के बीच का जो फर्क था, वह सीधे खातों में समायोजित हुआ। किसानों को अपने उपज का पूरा हिसाब मिला और भुगतान प्रक्रिया की गति ने राहत दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक स्थित रहंगी में आयोजित कार्यक्रम से अंतर राशि जारी की। इसी दौरान प्रदेशभर के किसानों के खातों में राशि अंतरण हुआ। खरीफ 2025-26 में 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा और प्रदेश स्तर पर 10,324 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ अब फसल विविधीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। दलहन और तिलहन की खेती बढ़ाने का संदेश इसी रणनीति का हिस्सा है, ताकि किसान एक फसल पर निर्भर न रहें।

जिले में हुए आयोजन में किसानों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन केंद्र में किसान रहे—जिनके खाते में सीधे पैसा पहुँचा।

यह भुगतान सिर्फ एक औपचारिक घोषणा नहीं, बल्कि समर्थन मूल्य के भरोसे को जमीन पर उतारने की कवायद है। अब असली कसौटी यह होगी कि यह राशि खेती की अगली तैयारी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कितनी मजबूती देती है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close