LIVE UPDATE
Bilaspur

विवाद से वारदात तक, पचरी घाट डैम पर हत्या का खुलासा..2 गिरफतार

विवाद से वारदात तक, पचरी घाट डैम पर हत्या का खुलासा

बिलासपुर… सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरी घाट डैम के पास हुई हत्या की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात पुरानी रंजिश और आपसी विवाद का नतीजा थी।

घटना 30 जनवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, मृतक के पास आरोपी विकास तिवारी और शैलेंद्र प्रजापति पहुंचे और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने धारदार हथियार से मृतक पर हमला कर दिया। हमले में मृतक को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से तनाव और विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया। धारदार हथियार से किए गए वार ही मौत का कारण बने।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए आरोपियों की पहचान की। त्वरित घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े अहम साक्ष्य सामने आए, वहीं वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close