Big news
कांसा चोर के यहां..चोरी का कम्प्यूटर टीवी बरामद…चार खरीददार गिरफ्तार..पुलिस ने कब्जे में चोरी का धान और गेंहू
दो शातिर चोर के साथ चार व्यापारी गिरफ्तार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—-रतनपुर पुलिस ने दो अलग ठिकानों पर धावा बोलकर कांसा बर्तन चोरों को धर दबोचा है। पुलिस ने इसके अलावा आरोपियों से चोरी की टी.व्ही., कम्प्यूटर, धान, भी बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवआई कर कांसा बर्तन और अन्य सामान की चोरी के जुर्म में अपराध दर्ज करने के बाद कुल 6 आरोपियों को जेल दाखिल कराया है।
आरोपियों का नाम पता ठिकाना
1) राजकमल धीवर निवासी धीवर मोहल्ला अकलतरी।
2. जीतू धीवर निवासी छोटी कोनी दैहानपारा थाना कोनी ।
3) अनिल कसेर निवासी थाना कोनी बिलासपुर
4. अमन रात्रे निवासी थाना कोनी बिलासपुर
5. विवेक साव निवासी थाना कोनी बिलासपुर
6. अकबर खान निवासी अशोकनगर, अटल आवास सरकण्डा ।
रतनपुर पुलिस के अनुसार अकलतरी निवासी गजानंद शर्मा और शाश्वत शर्मा के सुने मकान में 3 और 4 जनवरी की दरमियानी रात्रि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ा। आरोपियो ने घर से धान, गेहॅू, काँसे का बर्तन, चॉदी का एक जोड़ी पायल, एलईडी टी.व्ही., कम्प्यूटर सेट चोरी किया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पतासाजी अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबीर से जानकाीर मिली कि ग्राम अकलतरी निवासी राजकमल धीवर के घर में चोरी का कुछ सामान रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सूने मकान में चोरी का जुर्म कबूल किया।
आरोपी ने बताया कि ग्राम अकलतरी के दो सुने मकानों में अपने अन्य साथी जीतू धीवर, अकबर खान के साथ चोरी किया है। चोरी के बर्तन , धान, गेहॅू बिलासपुर में बेचा है। जानकारी के बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों के अलावा चोरी का सामान खरीदने वाले व्यापारियों को गिरफ्तार कर कुल 6 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 6 बोरी धान,1 कम्प्यूटर सेट, 1 एलईडी टी.व्ही., 3 काँसे का लोटा,1 काँसे की थाली, 3 नग काँसे का हाण्डी ,1 छोटा हाण्डी, 3 काँसे का बटकी बरामद हुआ है।