LIVE UPDATE
Chhattisgarh

भारसाधक अधिकारी ने किया ध्वजारोहण.. पौधरोपण के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)।…कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भारसाधक अधिकारी रोबिनस सुधीर कुजूर ने ध्वजारोहण कर सलामी ली और उपस्थित जनों के साथ राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद प्रांगण में बेहतर पर्यावरण की दिशा में अनेक पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर मंडी सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते, तत्कालीन मंडी सचिव रामचंद्र विश्वकर्मा, व्यापारी प्रतिनिधि कन्हैया लाल अग्रवाल, दिलीप केशरी, मोहन गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, अरविंद दुबे, अनिल गुप्ता, विगण गुप्ता सहित अन्य व्यापारी एवं मंडी कर्मचारी दिलीप जायसवाल, अरविंद पांडे, अरविंद विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण व पौधरोपण कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर देश की स्वतंत्रता की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button