दूध पाउडर के दुरुपयोग पर पांच शिक्षक निलंबित

जयपुर/राजस्थान में स्कूली शिक्षा विभाग ने पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत दूध पाउडर के दुरुपयोग की खबर का संज्ञान लेते हुए इस मामले में लिप्त पांच शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलम्बित कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि विभाग ने उक्त मामले में प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए शीला बलाई (शिक्षिका स्तर-1-राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जाटों की ढ़ाणी, गंगावास, कल्याणपुर), सुरेश कुमार (प्रबोधक-राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नागणेसियों की ढ़ाणी, गंगावास, कल्याणपुर), मंगलाराम (वरिष्ठ अध्यापक-राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भारी नगर, बावड़ी, जोधपुर), पप्पाराम गोदारा (व्याख्याता-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागाणा फाटा, बालोतरा) और राजेश मीणा (प्रधानाचार्य-मनमोरों की ढाणी) को सीसीए (1958) के नियम 13(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।










