LIVE UPDATE
Bilaspur

रिहायशी अपार्टमेंट में धधका गोदाम, एक घंटे बाद पहुंची दमकल; नियमों पर खड़े हुए सवाल

48 फ्लैट वाले अपार्टमेंट में सुबह 6 बजे मची अफरा-तफरी

बिलासपुर… मंगला क्षेत्र स्थित गजमोहिनी अपार्टमेंट के निचले हिस्से में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे आग भड़क उठी। अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट हैं। इनमें कितने परिवार निवास करते हैं, इसकी फिलहाल आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। आग लगते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम बना आग का केंद्र

अपार्टमेंट के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम संचालित होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह गोदाम अरुण अग्रवाल का है, जिनकी पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित होती है। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। प्रारंभिक संभावना शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

दमकल एक घंटे बाद पहुंची, नाराजगी

रहवासियों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल की देरी को लेकर लोगों में नाराजगी भी दिखाई दी।

बड़ा सवाल — रिहायशी क्षेत्र में गोदाम कैसे?

घटना के बाद सबसे बड़ा प्रश्न यह उठ रहा है कि 48 फ्लैट वाले रिहायशी अपार्टमेंट के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम किस अनुमति से संचालित हो रहा था। क्या यह नगर निगम और अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुरूप था? क्या फायर सेफ्टी क्लीयरेंस ली गई थी?

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close