LIVE UPDATE
india

बीड़ी पी रहे शख्स की लापरवाही से चलती ट्रेन में भड़क उठी आग

पुणे, महाराष्ट्र।आज सुबह पुणे जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में उस समय बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब दौंड से पुणे के लिए निकली डेमू ट्रेन के एक कोच में अचानक भीषण आग भड़क गई। रेलवे अधिकारियों ने बाद में खुलासा किया कि कोच में आग लगने का कारण एक यात्री द्वारा कूड़ेदान में फेंकी गई बीड़ी थी, जिसके कारण कूड़ा सुलग उठा और कोच धुएं से भर गया। यह घटना पुणे जिले के येवत गांव के पास सुबह करीब 8 बजे हुई
जैसे ही कोच में बैठे यात्रियों ने धुंआ उठते देखा और आग लगने की दुर्गंध महसूस की, उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किय। अन्य यात्रियों ने तुरंत स्टेशन मास्टर को आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कोच का काफी हिस्सा जलकर खाक हो गया था और पूरा कोच धुएं से भर गया था। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) भी मौके पर पहुंची
रेलवे के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि एक व्यक्ति ने कोच के पास रखे कूड़ेदान में बीड़ी फेंक दी थी, जिससे आग लग गई। एक शख्स ने उसे बीड़ी फेंकते हुए देख लिया था और RPF को उसके बारे में बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उस शख्स ने बीड़ी फेंकने की बात कबूल कर ली और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया
इस घटनाक्रम में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, हालांकि कोच का काफी हिस्सा जल गया। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि घटना के समय एक शख्स टॉयलेट में फंस गया था और धुएं के कारण उसका दम घुटने लगा था, लेकिन उसे दरवाजा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया
आग लगे हुए कोच को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया गया। बाकी ट्रेन को सभी यात्रियों की चेकिंग करने के बाद ही उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। दौंड रेलवे पुलिस स्टेशन में इस हादसे का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच करके रिपोर्ट रेलवे अधिकारियों को सौंपी जाएगी

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close