Big news

अपराध फिल्मी है…मैरिज ब्यूरो संचालिका ने किया बड़ा खेल..लालच में अपने ही पति पर लगाया दांव..करवा दी दूसरी शादी

धोखाधड़ी कर ब्यूरो संचालिका ने महिला की शादी अपने पति से कराई

बिलासपुर—-मैरिज ब्यूरो संचालिका ने धोखाधड़ी कर अपने ही पति को दूसरी महिला का दूल्हा बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। सकरी पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर ठग मैरिज व्यूरो संचालिक और उसके पति को गिरप्तार कर जेल दाखिल कराया है। इसके अलावा पुलिस ने शादी का झांसा दकर दैहिक रिश्ता बनाने वाले आरोपी को भी गिरप्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 
    सकरी पुलिस के अनुसार 29 मई 2025 को थाना पहुंचकर पी़ड़िता ने बताया कि मैरिज ब्यूरो संचालिका ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। महिला ने अपने ही पति से उसका शादी कराया। और बताया कि आरोपी हरियाणा में शिक्षक है। शादी के बाद जानकारी मिली की आरोपी शिक्षक नहीं है। और  मैरिज ब्यूरो संचालिका का पति भी है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।
 रिपोर्ट दर्ज के समय पीड़िता ने बताया कि विनोबानगर मे किराये के मकान मे रहती है। जीविकोपार्जन के लिए ब्यूटी पार्लर का काम करती है।  2024 मे परिवार वालों ने शादी के लिए उसकी प्रोफाइल गुरूघासीदास ग्रुप मे डाला। प्रोफाइल देखने के बाद सतनाम मैरिज ब्युरो की संचालिका चित्रा कुमारी ने परिवार से संपर्क किया गया। संचालिका ने बताया कि संजय कुमार भारूखेडा नाम का युवक पठारीकापां जिला मुंगेली का मूल निवासी है।इस समय हरियाणा स्थित नवोदय विद्यालय में शिक्षक है।और वही रहता भी है।
 परिवार वालों ने सतनाम मैरिज ब्यूरो संचालिका चित्राकुमारी की बातो में विश्वास किया। इसके बाद शादी सतनामी रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी गिरौदपुरी धाम में  14 दिसम्बर 2024 को हुई। विवाह के बाद संजय कुमार के साथ हरियाणा चली गयी। हरियाणा पहुूंचने के बाद पता चला कि संजय कुमार पूर्व से ही शादीशुदा है । उसका एक बेटा भी है। वह नौकरी भी नही करता है।
पीड़िता ने बताया कि जनकारी के बाद पति के परिवार वालों ने बताया कि संजय की पहली पत्नी अपने बच्चे को छोड़कर 3-4 साल पहले प्रेमी के साथ भाग गयी है। उससे परिवार का संपर्क भी नहीं है। इसके बाद दोनो बिलासपुर आकर विनोबा नगर में रहने लगे। जीविकोपार्जन के लिए ब्यूटीशियन का काम करने लगी।
 पी़ड़िता ने बताया कि मोबाइल चेकिंग के दौरान जानकारी मिली कि  संजय कुमार की पहली पत्नी और कोई नहीं बल्कि मैरिज ब्यूरो संचालिका चित्रा कुमारी ही है। संजय कुमार और  चित्रा कुमारी ने साजिश कर विवाह कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए  आरोपियो को अमेरी से गिरफतार किया। अलग अलग धाराओं के तहत दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । ।
शादी का झांसा और बलात्कार
  सरकन्डा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक रिश्ता बनाने और फिर शादी से इंकार करने के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार जेल दाखिल कराया है। इसके पहले पीड़िता ने थाना पहुंचकर बताया कि हर्ष यादव उर्फ लड्डू के साथ उसका परिचय हुआ। एक दिन लड्डू ने कहा कि पसंद करताहै। फिर उसने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया। इसके बाद शादी से इंकार कर दिया है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी हर्ष यादव को धर दबोचा। आरोपी लिंगियाडीह का निवासी है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

Back to top button