फाल्गुन अमावस्या 2025: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Chandra Gochar 2025/हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को विशेष स्थान दिया गया है। सालभर में कुल 12 अमावस्या पड़ती हैं, लेकिन फाल्गुन माह की अमावस्या का महत्व सबसे खास माना जाता है।
इस दिन पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पिंडदान, तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इस बार की अमावस्या ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि चंद्र देव ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
चंद्रमा का कुंभ राशि में प्रवेश
27 फरवरी 2025 को सुबह 4:36 बजे, चंद्र देव ने मकर राशि छोड़कर कुंभ राशि में गोचर किया है। यह गोचर दो दिनों तक प्रभावी रहेगा और फिर 1 मार्च को सुबह 5:57 बजे, चंद्रमा कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।
इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ
वृषभ राशि
चंद्रमा के इस गोचर से करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी और व्यापार में मुनाफा हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और यह निवेश के लिए भी अच्छा समय साबित हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के अधूरे कार्य पूरे होने के संकेत हैं। तनाव और चिंता कम होगी और कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।
सिंह राशि
चंद्रमा का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए व्यापार में लाभ लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है और विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस गोचर का सबसे अधिक लाभ मिलेगा, क्योंकि चंद्र देव स्वयं इसी राशि में प्रवेश कर चुके हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं और नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ के संकेत हैं और किसी नई योजना में सफलता प्राप्त हो सकती है।