LIVE UPDATE
Chhattisgarh

संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा नई डिजिटल सेवाओं का विस्तार,इंद्रावती भवन में केंद्रीय कोषालय का शुभारंभ

नवा रायपुर। संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा राज्य में वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कई नई डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया गया है। इन पहलों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विभागों एवं अन्य हितधारकों को सरल, सुलभ एवं आधुनिक सेवाएं प्रदान करना है।

इसी क्रम में ई-चालान (E-Challan) के अंतर्गत OTC प्रणाली को 1 अप्रैल  से समस्त प्रकार की शासकीय प्राप्तियों को जमा करने के लिए प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से अब नागरिक एवं संस्थाएं ऑनलाइन माध्यम से चालान तैयार कर राजस्व का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक सरल एवं समयबद्ध होगी तथा लेखांकन मे आसानी होगी.
कोषालयों में ऑनलाइन बीटीआर (BTR) सुविधा भी प्रारंभ की गई है।

संचालक कोष, लेख एवं पेंशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के करकमलों से इंद्रावती भवन, कोष लेखा विभाग में राज्य के केंद्रीय कोषालय (Central Treasury) का शुभारंभ किया गया।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत भारत सरकार से प्राप्त होने वाली राशि के लिए उपयोग की जाने वाली SNA SPARSH प्रणाली से संबंधित भुगतानों का संचालन अब अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं केंद्रीकृत तरीके से किया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रियाओं में दक्षता आएगी।

इसके अतिरिक्त, संचालनालय कोष एवं लेखा की नई वेबसाइट(dta.cg.gov.in) भी लॉन्च की गई है, जिसमें उपयोगकर्ता को कार्यालय से सबन्धित अद्यतन जानकारी, विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं एवं आवश्यक सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

संचालनालय का यह अभिनव प्रयास राज्य में वित्तीय प्रशासन को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने तथा डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक श्री भागीरथी विशाल, सुश्री अल्पना घोष, श्रीमती श्रद्धा थवाईत, पी एल सहारा,श्री कमल वर्मा,  अभिषेक शर्मा, शिशिर रायजादा, रोहित साहू, अनिल पटेल, नन्द किशोर चक्रधारी, शरद परसाई, हरीश कंवर,सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close