जैसलमेर। राजस्थान में अप्रैल महीने की शुरुआत में ही गर्मी अपने चरम पर दिख रही है। इस सीजन में पहली बार हीट वेव का असर देखने को मिल रहा है। जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर से लेकर सवाई माधोपुर तक के लोग आने वाले दिनों की चिंता कर रहे हैं। वहीं, सोमवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए आगामी तीन दिनों के लिए हीटवेव की चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

जैसलमेर में हीटवेव से अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण सिर्फ जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर 12 बजे सड़कों पर सन्नाटा हो जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक छात्र ने  बताया, “लाइब्रेरी से घर और घर से लाइब्रेरी जाने में हमें काफी गर्मी महसूस हो रही है। सड़कों पर बहुत कड़ी धूप हो रही है। लोगों से मेरी अपील है कि अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें। अगर बाहर निकलें भी तो गन्ने का जूस, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थ का सेवन करें।”

एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडा पानी पीएं। बाहर निकलते समय सफेद कपड़ों का प्रयोग करें। पिछले साल की तुलना में इस बार गर्मी ज्यादा पड़ रही है। अप्रैल में ही 45 डिग्री तक इसे दर्ज किया जा रहा है। सभी से अपील है कि वे बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचें।”

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उदयपुर से जैसलमेर पहुंचे टूरिस्ट रघुवीर सिंह ने कहा, “गर्मी के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। हम बाहर गन्ने का जूस पी रहे हैं, जिससे कुछ राहत मिल रही है। जैसलमेर आए हुए दो दिन हो गए, लेकिन हालात देखकर लग रहे हैं कि वापस जाना पड़ेगा।”

मौसम विभाग ने बताया है कि भीषण गर्मी के बीच 10-11 अप्रैल को तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया, “अभी तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा, जिससे गर्मी और तेज होगी। पारा 47 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। 10-11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादलों की गर्जना, आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।”