LIVE UPDATE
Chhattisgarh

स्कूल के सामने नशे में हंगामा पड़ा भारी, दो युवक सलाखों के पीछे

स्कूल के बाहर शराबखोरी और धमकी, कुसमी में दो युवक गिरफ्तार

बलरामपुर…( पृथ्वीलाल केशरी)विद्यालय परिसर के आसपास शांति व्यवस्था भंग करने का मामला कुसमी विकासखंड से सामने आया है। प्राथमिक शाला के सामने शराब के नशे में हंगामा और शिक्षकों को धमकाने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

मामला तहसील चांदो अंतर्गत ग्राम नवाडीहकला का है, जहां शासकीय प्राथमिक शाला बरवाडीह के सामने दो युवक शराब के नशे में शोर-शराबा कर रहे थे। आरोप है कि दोनों युवक शिक्षकों को मारपीट की धमकी भी दे रहे थे, जिससे विद्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

शिक्षकों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवक और अधिक आक्रामक हो गए और शिकायतकर्ताओं के साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों से भी बहस करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में रिपोर्ट तैयार किया।

मामला अनुविभागीय दंडाधिकारी कुसमी के सामने पेश  किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों युवकों को जिला जेल रामानुजगंज निरुद्ध किया गया है।

 अनुशासन तोड़ने पर सख्ती

प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट किया गया है कि स्कूल परिसरों के आसपास किसी भी तरह की अशांति, नशाखोरी या धमकीबाजी को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close