LIVE UPDATE
Chhattisgarh

रेडिकल स्कूल पारा पंडरी पानी में पेयजल समस्या,CM विष्णुदेव साय से मिलकर रखी निराकरण की मांग

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर ग्राम पंचायत पंडरी पानी की मूलभूत समस्याओं को उनके संज्ञान में लाया गया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल पंडरी पानी के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार रात्रे ने ग्राम पंचायत पंडरी पानी के आश्रित मोहल्ला रेडिकल स्कूल पारा में पेयजल संकट को लेकर नल-जल विस्तार एवं एक बोरिंग खनन की मांग का ज्ञापन सौंपा।

रेडिकल स्कूल पारा में वर्तमान में सत्रह परिवार निवासरत हैं, जहां पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। पानी के अभाव में यह मोहल्ला विकास की मुख्य धारा से अलग-थलग पड़ा नजर आता है। गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच जल संकट यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

मुख्यमंत्री ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

इस संबंध में मनोज कुमार रात्रे ने बताया कि जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब तक रेडिकल स्कूल पारा में पेयजल सुविधा सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close