ChhattisgarhBilaspur
संभागायुक्त ने अधिकारियों से किया वादा…कहा…कार्यालय के लिए हर संभव करूंगा मदद…किया शाल श्रीफल से सम्मान
कमिश्नर कांवरे ने जिला अध्यक्ष से किया कार्यालय का वादा

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने नया सर्किट हाउस में राजपत्रित अधिकारी सेवाकाल सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त महादेव कावरे, विशिष्ट अतिथि राजपत्रित संगठन प्रांतीय अध्यक्ष कमल वर्मा शामिल हुए। अपर कलेक्टर आर. ए. कुरूवंशी, अपर संचालक कोष लेखा एवं पेंशन आर. के. पटेल ने भी आयोजन में शिरकत किया।
अधिकारियों के सम्मान और विदाई के पूर्व प्रदेश प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. बी.पी.सोनी ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही राजपत्रित अधिकारी संघ के गठन और महत्व के बारे में भी बताया। इस दौरान बीपी सोनी ने संघ के जिला कार्यालय निर्माण के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा।
प्रांतीय अध्यक्ष कमल वर्मा ने आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि संगठित होकर राजपत्रित संघ को आगे बढ़ाने हमारी जिम्मेदारी है। हम सबको एकजुट होकर आगे बढ़ना है।
अपर कलेक्टर आर. ए. कुरूंशी ने राजपत्रित अधिकारी संघ को सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान कार्यक्रम के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे ने अपने संक्षिपत उद्बोधन में कहा कि कार्यालय भवन के लिए जो भी संभव होगा प्रशासन सहयोग करेगा। कांवरे ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनायें दी । राजपत्रित संघ को आयोजन के लिए बधाई दी।
मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे ने सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, शाल श्रीफल और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। नई पारी शुरू करने की बधाई दी।
कार्यक्रम में डॉ. एम.के. यादव अतिरिक्त उपसंचालक कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र मस्तूरी, डॉ. संजय कुमार शरण प्राचार्य, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डगनिया, बी. व्ही. रमणा राव सहायक प्राध्यापक, उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, सी.एल. जायसवाल सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास,राजेन्द्र कुमार पटेल संयुक्त संचालक, कोष लेखा पेंशन, अजय चौबे सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थायें, आर. ए. कुरूवंशी अपर कलेक्टर, ए.के. महिस्वर उपसंचालक, मत्स्यपालन विभाग, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें कोरबा और सत्या पाटीदार कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग समेत अन्य राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान किया गया।