बिलासपुर…सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी का सीपत पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक पुरुष और महिला आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक दर्राभाठा निवासी सनत कुमार रात्रे 24 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे काम के लिए एनटीपीसी सीपत चले गए थे। करीब 8.30 बजे उनकी पत्नी सविता देवी भी घर में ताला लगाकर खेत में निदाई करने चली गईं। करीब 11.45 बजे वापस लौटने पर घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी और लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद गायब थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट मिलते ही सीपत पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने आसपास के लोगों और मुखबिर तंत्र से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना के समय संदिग्ध दिनेश सोनवानी, निवासी दर्राभाठा, को घर के आसपास देखा गया था।

संदेह के आधार पर पुलिस ने दिनेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में वह चोरी से इनकार करता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती से पूछताछ में उसने घर का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि चोरी के बाद पकड़े जाने के डर से उसने सोने-चांदी के आभूषण अपनी सहयोगी सनिता कौसले, निवासी बिलासपुर, के पास छिपा दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए 7.66 ग्राम सोने के जेवर और 361 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार चोरी गए जेवरात की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में सीपत पुलिस टीम ने की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.