LIVE UPDATE
india

Dhurandhar 2 Box Office Collection-बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का कोहराम..आमिर खान की दंगल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड ध्वस्त, अब राजामौली की RRR की बारी!

फिल्म के दोनों पार्ट मिलाकर कुल कलेक्शन 2436 करोड़ हो चुका है। जल्द ही ये फिल्म आरआरआर का रिकॉर्ड भी तोड़ने वाली है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection/बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर 2′ बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा तूफान लेकर आई है जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आधिकारिक तौर पर दस्तक देने वाली इस फिल्म ने महज 9 दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 715 करोड़ रुपये का विशाल आंकड़ा पार कर लिया है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection/फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह है कि इसने न केवल घरेलू स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी बादशाहत कायम कर ली है। ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी ने अब आमिर खान की ऐतिहासिक फिल्म ‘दंगल’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection/फिल्म की इस धमाकेदार सफलता की पटकथा 18 मार्च को ही लिख दी गई थी, जब इसके पेड प्रीव्यू शोज के जरिए 43 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई। इसके बाद 19 मार्च को फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक ओपनिंग की। पहले वीकेंड पर फिल्म ने जो रफ़्तार पकड़ी, उसे देख ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान रह गए।

Dhurandhar 2 Box Office Collection/दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये कमाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली। हालांकि, वर्किंग डेज शुरू होते ही पांचवें दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद आंकड़े बेहद मजबूत रहे। छठे दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़, आठवें दिन 49.79 करोड़ और नौवें दिन 41.55 करोड़ रुपये बटोरकर फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है।

सबसे बड़ी खबर वैश्विक स्तर से आई है, जहां ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी (पार्ट 1 और पार्ट 2 मिलाकर) ने कुल 2436 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही इसने आमिर खान की ‘दंगल’ के 2070 करोड़ रुपये के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म, जो पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी, उसने दुनिया भर में 1307 करोड़ रुपये कमाए थे, और अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ ने अब तक अकेले 1129 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म अब एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ के भारतीय रिकॉर्ड को चुनौती देने के बेहद करीब पहुंच गई है। ‘आरआरआर’ ने भारत में 782.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, और ‘धुरंधर 2’ जिस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है, उससे उम्मीद है कि यह जल्द ही इस ऐतिहासिक आंकड़े को भी पार कर लेगी।

ट्रेड पंडितों का मानना है कि आने वाले वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

Back to top button
close